नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
इस ट्रेलर में जबरदस्त खूनखराबा, वॉयलेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसेस दिखाए गए हैं। टाइगर श्रॉफ अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में दुश्मनों का खात्मा करते नजर आ रहे हैं, वहीं संजय दत्त का इंटेंस लुक और दमदार डायलॉग्स फैंस को काफी प्रभावित कर रहे हैं। ट्रेलर का ट्रीटमेंट कहीं न कहीं सुपरहिट फिल्मों ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ की याद दिलाता है। बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी इसे और भी भव्य बना रही है।

