Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री से बढ़ा रोमांच, आया पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन दर्शकों को नए ट्विस्ट और टर्न के साथ चौंका रहा है। शुरुआत से ही यह सीजन चर्चा में रहा है और सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना चुका है। इसी बीच एक खबर ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। दरअसल, शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री अब शामिल होने जा रहे हैं शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा। शहनाज, जो खुद ‘बिग बॉस 13’ में अपनी जर्नी से दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं, उनके भाई की एंट्री को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

शहबाज का नाम खूब चर्चा में रहा

सीजन के प्रीमियर एपिसोड के दौरान ही शहबाज का नाम खूब चर्चा में रहा। उम्मीद थी कि वह कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बने रहेंगे, लेकिन वोटिंग में पिछड़ जाने के कारण उन्हें घर में एंट्री ही नहीं मिली। इस फैसले से उनके फैंस निराश हो गए थे क्योंकि वे उन्हें खेलते देखने के लिए बेहद उत्साहित थे।

वाइल्ड कार्ड एंट्री पर लगाई मुहर

शो शुरू होने के कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर खबरें फैलने लगीं कि शहबाज सीक्रेट रूम में मौजूद हैं। हालांकि उन्होंने खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। लेकिन अब उनके दोबारा वापसी को लेकर खबर सामने आई है। बिग बॉस के लाइव अपडेट्स देने वाले पेज ने शहबाज की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर मुहर लगाई है।

‘वीकेंड का वार’ में एंट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज की एंट्री सलमान खान के साथ आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में होगी। उनकी एंट्री से घर का माहौल पूरी तरह बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अक्सर गेम की दिशा बदल देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

पहले भी दर्शकों का जीता दिल

यह पहली बार नहीं है जब शहबाज बिग बॉस हाउस का हिस्सा बन रहे हैं। सीजन 13 के दौरान वह फैमिली वीक में नजर आए थे। उस समय उन्होंने अपनी बहन शहनाज गिल का साथ देते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी अच्छा बॉन्ड बनाया था। उनकी मस्तीभरी और बिंदास अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

हुकुम का इक्का साबित हो सकते हैं शहबाज

इस बार शहबाज को एक फुल-टाइम कंटेस्टेंट के तौर पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। वो खुद की पर्सनालिटी को दर्शकों के दिलों में सीधे उतार सकते हैं। हालांकि उनसे पहले से ही उम्मीदें भी काफी की जा रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img