Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: अपहृता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, थाना नानौता पुलिस की बड़ी सफलता

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना नानौता पुलिस ने अपहरण के एक मामले का खुलासा करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा इस प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि वादी द्वारा थाना नानौता में अपनी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस केस पंजीकृत किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी के लिए सख्त निर्देश जारी किए। एसएसपी के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बाबूपुरा की पटरी से नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी शक्ति उर्फ गोलू पुत्र बालेन्द्र निवासी ग्राम कुम्हारहेड़ा, थाना सरसावा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए दैनिक जनवाणी समाचार पत्र।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img