Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

Opration Sindoor पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, “यह नया भारत है, घर में घुसकर मारता है”

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान सामने आया है। मध्य प्रदेश के धार में अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “यह नया भारत है, जो दुश्मन के घर में घुसकर मारता है… पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाया था, हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से उसका जवाब दिया।”

पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का कबूलनामा आया सामने

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का एक वीडियो कबूलनामा वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह 7 मई को हुए भारतीय सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करता है और रो-रोकर अपने संगठन को हुए नुकसान की दास्तां बयान करता है।

कश्मीरी वीडियो में कहता है “7 मई को भारतीय सेना ने बहावलपुर में हमारे ठिकानों को तबाह कर दिया… मौलाना मसूद अजहर का परिवार टुकड़े-टुकड़े हो गया।”

क्या था ऑपरेशन ‘सिंदूर’?

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में अंजाम दिया गया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

इसके जवाब में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने 7 मई की रात एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसे ऑपरेशन ‘सिंदूर’ नाम दिया गया।

भाषण में क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी धमकी या परमाणु ब्लैकमेलिंग से डरने वाला नहीं है।उन्होंने कहा “यह नया भारत है। इसे किसी की परमाणु धमकियों का डर नहीं है… ये घर में घुस कर मारता है।”

भारत की सुरक्षा नीति: ‘जीरो टॉलरेंस’

प्रधानमंत्री का यह बयान और पाकिस्तानी आतंकी का कबूलनामा, दोनों ही इस बात को दर्शाते हैं कि भारत अब आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रहा है। चाहे सीमा के इस पार हो या उस पार — अब भारत किसी भी हमले का जवाब पूरी ताकत से देता है।

धार रैली में प्रधानमंत्री ने दी परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के धार पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बता दें कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की सैन्य शक्ति, राजनीतिक इच्छाशक्ति और आतंक के खिलाफ भारत के नए दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह ऑपरेशन यह स्पष्ट करता है कि अब भारत केवल सहन नहीं करता, बल्कि करारा जवाब देता है — जहां ज़रूरत हो, वहीं जाकर।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img