Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर के संघर्ष और मेहनत की कहानी, फ्लॉप फिल्म से सुपरस्टार तक का सफर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का ताल्लुक एक ऐसे खानदान से है जो फिल्मी दुनिया से लंबे समय से जुड़ा हुआ है। हालांकि उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा था, रणबीर को खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन फिल्ममेकरों ने उनमें प्रतिभा देखी और उन्हें नए प्रोजेक्ट्स में मौके दिए। धीरे-धीरे रणबीर ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया और कई सुपरहिट फिल्में दीं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अहम बातें।

रणबीर कपूर का 43वां जन्मदिन आज

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 सितंबर 1982 को मुंबई में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के यहां उनका जन्म हुआ। रणबीर कपूर के मां के साथ अच्छे रिश्ते थे जबकि पिता के साथ अच्छे रिश्ते नहीं थे। 10वीं के बाद उन्होंने अपने पिता की फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इसके बाद पिता से उनके रिश्ते अच्छे हो गए।

फिल्म में काम करते हुए कराई साफ-सफाई

दरअसल, मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रणबीर कपूर न्यूयॉर्क चले गए। यहां उन्होंने फिल्म बनाना और अभिनय सीखा। पढ़ाई के दौरान उन्होंने दो छोटी फिल्मों का निर्देशन किया। मुंबई आने के बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक (2005)’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के बतौर काम किया। रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया ‘इस फिल्म में काम करते हुए हमसे साफ-सफाई कराई गई। हमें पीटा गया। हालांकि इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा।’

पहली फिल्म रही थी फ्लॉप

फिल्म ‘ब्लैक’ की रिलीज के बाद संजय लीला भंसाली ने उन्हें अपनी फिल्म ‘सावरिया’ में कास्ट किया। हालांकि उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही थी। दर्शकों और आलोचकों से भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। हालांकि इस फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ की गई। उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

हिट रहीं ये फिल्में

‘सावरिया’ के फ्लॉप होने के बावजूद रणबीर कपूर को ‘बचना ऐ हसीनो (2008)’ में काम मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। साल 2009 में उन्होंने ‘वेक अप सिड’ में काम किया। यह फिल्म हिट रही। इसी साल रणबीर कपूर ने फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में अभिनय किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही।

इस फिल्म से हुए मशहूर

साल 2010 में रणबीर कपूर ने प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में काम किया। इसमें नाना पाटेकर, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार थे। हालांकि इस फिल्म में रणबीर के काम की काफी तारीफ हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही। रणबीर कपूर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘बर्फी’ रही। 2013 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ ने बहुत अच्छा कारोबार किया।

लव एंड वार और रामायण में आएंगे नजर

रणबीर कपूर ने फिल्म ‘रॉय’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ में काम किया। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी नहीं चलीं। हालांकि उनकी फिल्म ‘संजू (2018)’ ने अच्छा कारोबार किया। आखिरी बार रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल (2023)’ में नजर आए। इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। अब वह फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का हिस्सा होंगे। वह बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का भी हिस्सा होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img