Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के मैनेजर और आयोजक की गिरफ्तारी, SIT ने शुरू की कड़ी पूछताछ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत और अभिनंदन है। असमिया गायक जुबीन गर्ग के अचानक निधन ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया था। उनकी मौत की असली वजह सामने लाने के लिए असम पुलिस लगातार जांच कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और सिंगापुर में हुए नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों से लंबी पूछताछ की गई और कई अहम सवालों के संतोषजनक जवाब न मिलने पर गिरफ्तारी की गई।

14 दिनों तक पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दिवंगत गायक जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया। एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्हें बुधवार सुबह गुवाहाटी ले जाया गया। दोनों को 14 दिनों तक पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा।

बयान दर्ज कराने को कहा

बता दें कि, गायक जुबीन गर्ग की मौत के बाद असम सरकार ने सिंगर की मौत की जांच के लिए डीजीपी एमपी गुप्ता के नेतृत्व में विशेष रूप से 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने महंत, सरमा और सिंगापुर असम एसोसिएशन के सदस्यों और महोत्सव के लिए सिंगापुर गए लोगों सहित कई लोगों को नोटिस जारी कर अपने बयान दर्ज कराने को कहा था।

सिंगर की मौत कब हुई थी?

जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया था और 23 सितंबर को कमरकुची गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पहले पोस्टमार्टम के अनुसार, सिंगापुर में एक यॉट पार्टी के दौरान तैरते समय गायक की डूबने से मृत्यु हो गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img