Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

MP News: छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप से बच्चों की मौत, मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, Company पर सख्त कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया ब्लॉक में Coldrif कफ सिरप के सेवन से 9 बच्चों की दर्दनाक मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से Coldrif सिरप की बिक्री पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगा दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना को “अत्यंत दुखद” बताते हुए स्पष्ट किया कि इस सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। राज्य सरकार ने इस पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

जांच में हुआ गंभीर लापरवाही का खुलासा

Coldrif सिरप का निर्माण तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा किया जा रहा था। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा करवाई गई जांच में यह सामने आया है कि इस कफ सिरप में नॉन-फार्माकॉपिया ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल किया गया था, जो कि संभावित रूप से डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) और एथिलीन ग्लाइकॉल से दूषित था। ये दोनों रसायन अत्यंत जहरीले और किडनी को गंभीर नुकसान पहुँचाने वाले होते हैं।

राज्य सरकार की मांग पर तमिलनाडु सरकार द्वारा की गई जांच रिपोर्ट आज सुबह प्राप्त हुई, जिसमें कंपनी की लापरवाही की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी।

तमिलनाडु सरकार की कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी Coldrif सिरप की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। राज्य के सभी थोक और खुदरा विक्रेताओं को स्टॉक फ्रीज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी को स्टॉप प्रोडक्शन ऑर्डर जारी कर दिया गया है और मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द करने के लिए शो-कॉज नोटिस भेजा गया है।

राज्य और स्थानीय स्तर पर जांच जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर जांच और कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई थी। अब राज्य स्तर पर भी विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई है जो पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

कई बच्चों का इलाज जारी

परासिया ब्लॉक में जहां 9 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है, वहीं कई अन्य बच्चों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। स्वास्थ्य विभाग को स्थिति पर लगातार नजर रखने और हर संभव चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य?

सिरप में पाए गए रसायन: DEG और एथिलीन ग्लाइकॉल (किडनी को नुकसान पहुँचाने वाले)

निर्माण कंपनी: श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स, कांचीपुरम (तमिलनाडु)

कुल मौतें: 9 (परासिया ब्लॉक, छिंदवाड़ा)

प्रतिबंध: मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में Coldrif सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध

सावधानी बरतें: स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास Coldrif सिरप है तो उसे तुरंत नष्ट कर दें और बच्चों को इसके सेवन से दूर रखें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img