Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

हैलोवीन पार्टी में साथ नजर आईं दीपिका और आलिया, ओरी ने शेयर किया ग्लैमरस वीडियो

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के मशहूर इंफ्लुएंसर और स्टार्स के करीबी दोस्त ओरहान अवत्रमणि (ओरी) एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कई फिल्मी सितारों के साथ हैलोवीन पार्टी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का एक साथ नजर आना सबसे बड़ा हाइलाइट रहा। वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

आलिया का दिखा एक्शन लुक

हैलोवीन पार्टी में दीपिका को लेडी सिंघम के लुक में देखा गया। वहीं आलिया भी ब्लैक ड्रेस पहने दिखीं। दोनों ने नकली गन के साथ खड़े होकर पोज दिए। बाद में दोनों मुस्कुराती हुई दिखीं। ओरी ने भी दीपिका के साथ फोटो क्लिक करवाए।

ये सेलेब्स आए नजर

पार्टी में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, अयान मुखर्जी, डायरेक्टर एटली के अलावा कई जाने-पहचाने सेलेब्स भी नजर आए। हर कोई अलग गेटअप में नजर आया। दिशा पाटनी भी ब्लैक ड्रेस पहने हैलोवीन पार्टी में मौजूद रहीं। वह काफी हाॅट लग रही थीं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका और आलिया

आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। वहीं दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख की मूवी ‘किंग’ कर रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘AA22xA6’ में भी नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट फिल्म ‘पुष्पा’ फेम एक्टर अल्लू अर्जुन होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img