Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

IND W vs SA W: फाइनल से पहले सुनिधि चौहान का लाइव परफॉर्मेंस, म्यूज़िक से झूमेगा स्टेडियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। महिला वनडे विश्व कप 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है। टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि दोनों ही पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगी। बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) की संयुक्त मेजबानी में आयोजित इस विश्व कप का फाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजन स्थल को भव्य तरीके से सजाया गया है ताकि यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन सके। फाइनल से पहले स्टेडियम में एक विशेष उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान अपनी मधुर आवाज़ से माहौल को संगीतमय बनाएंगी।

शानदार लाइट-शो से जगमगाएगा स्टेडियम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया कि हिंदी फिल्म जगत की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान अपने गानों से दर्शकों और खिलाड़ियों का मनोरंजन करेंगी। इस दौरान शानदार लाइट-शो से स्टेडियम पूरी तरह जगमगाएगा। जानकारी के मुताबिक, फाइनल मैच की एक पारी समाप्त होने के बाद जबरदस्त शो होगा जिसमें लेजर शो, 350 मास्ट कास्ट कलाकार और ड्रोन प्रदर्शन शामिल होंगे।

भारत का पलड़ा भारी

भारत विश्व कप में अपना तीसरा फाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार है। दोनों देशों के बीच 34 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है लेकिन विश्व कप में मुकाबला बराबरी का है। वनडे विश्व कप के छह मैचों में भारत के नाम तीन जीत हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पिछले तीनों मैच में भारत को शिकस्त दी है। दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है जिसे भारत ने 2017 से इस वैश्विक आयोजन में नहीं हराया है। विश्व कप के इतिहास में इससे ज्यादा बार लगातार मैचों में ऑस्ट्रेलिया (आठ) और न्यूजीलैंड (पांच) ने भारत को हराया है। भारतीय टीम ऐसे में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से विश्व कप में मिली लगातार तीन हार का बदला भी चुकता करना चाहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img