Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

Goa: गोवा नाइटक्लब हादसा, मैनेजर गिरफ्तार, 18 शवों की पहचान, 4 विदेशी टूरिस्ट भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन के पास स्थित लोकप्रिय नाइट क्लब बिर्च में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। हादसा आधी रात के बाद हुआ। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद क्लब के मालिक और जनरल मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नाइट क्लब में आग की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। उनके बयान के कुछ समय बाद ही मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीएम सावंत ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग क्लब के पहले फ्लोर पर लगी थी। भीड़ और छोटे दरवाजों के कारण कई लोग सुरक्षित बाहर नहीं निकल सके। उनमें से कुछ लोग ग्राउंड फ्लोर पर भागे, लेकिन वहीं फंस गए। क्लब के सुरक्षा गार्ड संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना रात 11 बजे से 12 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, “सभी सुरक्षा उपाय होने के बावजूद अचानक आग लग गई। यहां एक डीजे और डांसर आने वाले थे और बहुत भीड़ होने वाली थी।”

सीएम सावंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैं अरपोरा में हुई दुखद आग की घटना का करीब से रिव्यू कर रहा हूं। इसमें 25 लोगों की जान चली गई और छह घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें सर्वोत्तम मेडिकल केयर मिल रही है। मैंने पूरी घटना की वजह का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। गोवा में इस तरह की घटना पहली बार हुई है।”

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। नॉर्थ गोवा के अरपोरा स्थित बिर्च क्लब में आग लगने से 25 लोग मारे गए, जिनमें 4 विदेशी पर्यटक और 14 क्लब के स्टाफ सदस्य शामिल हैं। सात लोग घायल हैं और उनका इलाज जारी है। ज्यादातर मौतें धुएं के कारण दम घुटने से हुई हैं। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट जांच कर रहे हैं और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img