जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की देखरेख में रखा गया है। यह भर्ती नियमित जांच के तहत की गई है, हालांकि जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वे शहर में प्रदूषण के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने अस्पताल आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती किया गया था।
अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उन्हें विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। सोनिया गांधी को पहले से ही पुरानी खांसी की शिकायत है, जिसके कारण वे नियमित अंतराल पर अस्पताल आकर अपनी जांच करवाती रहती हैं। बता दें कि गांधी दिसंबर 2025 में 79 वर्ष की हो गईं।

