Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर क्लब में हुआ नववर्ष का भव्य स्वागत, इंडियन आइडल फेम मानसी भारद्वाज के गीतों पर झूमे लोग

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर के प्रतिष्ठित सहारनपुर क्लब में क्लब नाइट एवं नववर्ष मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संगीत, मनोरंजन और उल्लास से भरे इस कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम मुंबई की गायिका मानसी भारद्वाज की शानदार प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। चॉइस इवेंट के बैनर तले आयोजित इस आयोजन में क्लब सदस्यों और अतिथियों ने नववर्ष का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार के स्वागत से हुई। क्लब सचिव हेमंत जोशी और संयुक्त सचिव जोधबीर सिंह (बिन्नी) ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद क्लब सदस्यों के लिए लकी ड्रा आयोजित किया गया, जिसमें कई आकर्षक उपहार वितरित किए गए।

मुख्य आकर्षण रहीं इंडियन आइडल फेम गायिका मानसी भारद्वाज, जिन्होंने ‘चल छैया छैया’, ‘लग जा गले’, ‘आज की रात मजा हुस्न का’ सहित कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनकी सुरीली आवाज पर लोग झूमते नजर आए। मिराज बैंड की संगीतमय संगत ने प्रस्तुतियों को और प्रभावशाली बना दिया। दिल्ली से आए गायक तरुण ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का संचालन शाईना मलिक ने किया। इस अवसर पर सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। संयुक्त सचिव जोधबीर सिंह (बिन्नी) ने सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्लब में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं और नया रेस्टोरेंट भी निर्माणाधीन है।

समारोह में पूर्व सचिव मुकेश गोयल, अवनीत नागपाल, विनय आहूजा, सिकंदर बीर सिंह, विजय मोदी, मनप्रीत बत्रा, गुलशन कटियाल, बलवंत रॉय, संजय चावला, सतीश ठकराल, एसपी सिंह, सन्नी दुआ, राजपाल सिंह, मुकुंद मनोहर गोयल, हरीश अरोड़ा, राजीव ठाकुर, ऋषभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य और अतिथि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img