Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Meerut News: बारिश के बाद मौसम ने बदली करवट, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: बारिश के बाद क्षेत्र में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। दूर-दूर तक कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा, वहीं ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और वाहन चालकों को लाइट जलाकर बेहद सावधानी से सफर करना पड़ रहा है।

घने कोहरे और सर्द हवाओं के कारण सुबह के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को ठिठुरन में घरों से निकलना पड़ा। कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है, जिससे जनजीवन पर इसका प्रभाव और बढ़ने की संभावना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...

Gold Silver Price: सोना हुआ सस्ता, चांदी में बड़ी कटौती,जानें ताजा भाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here