Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: कोटद्वार विवाद ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी की एंट्री के बाद बढ़ी सियासी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली : कोटद्वार में कपड़े की दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी और सामाजिक रूप लेता जा रहा है। बजरंग दल के हंगामे और बढ़ते तनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एंट्री के बाद मामला और गरमा गया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट कर मोहम्मद दीपक को “भारत का हीरो” बताते हुए उनके समर्थन में खुलकर बयान दिया है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि दीपक संविधान और इंसानियत के लिए खड़े हैं और नफरत के माहौल में मोहब्बत की मिसाल हैं। उन्होंने बीजेपी और संघ परिवार पर देश में नफरत फैलाने और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए। राहुल गांधी ने लिखा कि “हमें ऐसे और दीपकों की जरूरत है जो न झुकें, न डरें और संविधान के साथ मजबूती से खड़े रहें।”

पुलिस प्रशासन अलर्ट, लगातार हो रहा फ्लैग मार्च

विवाद के बाद कोटद्वार में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में बीते दो दिनों से रात के समय फ्लैग मार्च किया जा रहा है। देहरादून और हरिद्वार से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, वहीं दो प्लाटून पीएसी की भी तैनाती की गई है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित कौड़िया चौकी पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

26 जनवरी की घटना से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को पटेल मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं और व्यापारी पक्ष के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट हुई थी। इस घटना से जुड़े वीडियो के वायरल होने के बाद बजरंग दल के देहरादून और हरिद्वार से आए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोटद्वार पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और मालवीय उद्यान सहित कई स्थानों पर हंगामा किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच जारी है। बजरंग दल के कार्यकर्ता जिम संचालक मोहम्मद दीपक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर

रविवार को हरिद्वार और देहरादून से तीन-चार जिम संचालक मोहम्मद दीपक से मिलने कोटद्वार पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए थाने लाकर पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। कोतवाल प्रदीप नेगी ने कहा कि “बाहरी क्षेत्रों से आकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

दीपक की सुरक्षा को लेकर डीजीपी को पत्र

जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने कोटद्वार प्रकरण में दीपक कुमार को सुरक्षा देने की मांग को लेकर डीजीपी को पत्र लिखा है। संगठन का कहना है कि दीपक ने 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने कहा कि दीपक ने मानवीय और संवैधानिक दायित्व निभाया है, लेकिन अब उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वहीं उपाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने तोड़फोड़ की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में

फिलहाल कोटद्वार में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, हालांकि पुलिस प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक ऊपर, निफ्टी 23,350 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

Parliament: लोकसभा में ऐतिहासिक बदलाव की तैयारी, महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पेश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं...

CBSE 10th Result 2026: उमंग App पर अपडेट, इन 5 तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

नमस्कार दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट आपका हार्दिक स्वागत...

मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक ध्वनि प्रदूषण

राजेंद्र चतुर्वेदी सन1943 में ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का ध्यान पहली...
spot_imgspot_img