Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। उनका ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने न केवल अकाउंट पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया, बल्कि मोनेटाइजेशन से होने वाली कमाई भी अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली।

भाई ने दर्ज कराई शिकायत

मामले को लेकर रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर साइबर थाने में अज्ञात हैकर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम को अकाउंट रिकवर करने व हैकर्स का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं। रिंकू सिंह की ओर से पूरे मामले की पैरवी उनके भाई सोनू सिंह कर रहे हैं।

शिकायत में क्या कहा गया

रिंकू सिंह की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा खिलाड़ी हैं और उनका फेसबुक अकाउंट करीब 1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाला है। फिलहाल उस अकाउंट का एक्सेस उनके पास नहीं है और कोई अन्य व्यक्ति उनके नाम से आईडी का इस्तेमाल कर रहा है।

शिकायत में कहा गया कि अकाउंट से होने वाली व्यू और मोनेटाइजेशन की कमाई किसी और के खाते में जा रही है। व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण वह लंबे समय तक अकाउंट पर ध्यान नहीं दे पाए। जब हाल ही में उन्होंने अकाउंट लॉग-इन करने की कोशिश की तो पासवर्ड गलत बताया गया। इसके बाद अकाउंट से अपने आप फोटो और वीडियो अपलोड होने लगे, जिससे उन्हें हैकिंग का पता चला।

कैसे हुआ अकाउंट हैक

ओज़ोन सिटी गोल्ड स्टेट निवासी सोनू सिंह ने बताया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच से लौटने के बाद रिंकू फिलहाल मुंबई में हैं।

4 फरवरी को जब रिंकू ने फेसबुक अकाउंट एक्सेस करने की कोशिश की, तो पता चला कि रजिस्टर्ड ईमेल आईडी बदल दी गई है। पहले अकाउंट rinkukumar344.8.7 ईमेल से जुड़ा था, जिसे अब बदलकर commercial.rinkukumar कर दिया गया है।

अकाउंट इस्तेमाल न करने के बावजूद लगातार कंटेंट अपलोड होना इस बात की पुष्टि करता है कि हैकर्स ने अकाउंट पर कब्जा कर लिया है। यह फेसबुक पेज मोनेटाइज्ड है और इससे होने वाली अच्छी-खासी इनकम अब सीधे हैकर्स के अकाउंट में जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img