Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

‘वाराणसी’ में रामायण का एक ऐतिहासिक सीन, 60 दिन की कठिन मेहनत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ अपनी घोषणा के बाद से ही जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि महेश बाबू इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। उनका किरदार रुद्र के नाम से जाना जाएगा। हाल ही में, राजामौली ने फिल्म के एक विशेष सीन के बारे में बताया, जिसे बनाने में उन्हें 60 दिन का समय लगा था

रामायण से प्रेरित सीन की शूटिंग में लगे 60 दिन

फिल्म के एक महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग में 60 दिन लग गए थे। यह सीन हिंदू महाकाव्य रामायण से प्रेरित एक अहम प्रसंग को दिखाता है। राजामौली ने बातचीत में बताया, “मेरी अधिकांश फिल्में भारतीय महाकाव्य, जैसे महाभारत और रामायण से प्रेरित होती हैं। इस फिल्म में मुझे रामायण के एक प्रसंग को सीधे तौर पर फिल्माने का मौका मिला। इस सीन में कई छोटे-छोटे एपिसोड्स हैं, जो मिलकर लगभग 25 मिनट का सीन बनाते हैं। इन एपिसोड्स की शूटिंग करना एक फिल्म बनाने जैसा था, क्योंकि हर एपिसोड के दौरान दर्शकों और किरदारों को अलग-अलग भावनाओं का सामना करना पड़ा।”

नए फिल्म जैसी चुनौतियां

25 मिनट के इस सीन को एक नई फिल्म की तरह शूट करने की चुनौती थी, क्योंकि हर एपिसोड की अपनी तकनीकी और रचनात्मक मुश्किलें थीं। राजामौली ने कहा, “यह वाकई एक बहुत चुनौतीपूर्ण अनुभव था। इसे शूट करने के लिए हमें अपनी पूरी मेहनत और ध्यान लगाना पड़ा। यह मेरे लिए सबसे संतोषजनक सीन में से एक है।”

महेश बाबू के राम रूप को देख कर चौंक गए थे राजामौली

राजामौली ने महेश बाबू के भगवान राम के रूप में नजर आने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “यह सीन मेरी फिल्मों के सबसे यादगार सीक्वेंस में से एक होगा। जब मैंने महेश को राम के रूप में देखा, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं हवा में उड़ रहा हूं। पहले दिन जब मैंने महेश को राम के वेश में फोटोशूट करते देखा, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गया।”

2027 में रिलीज होगी ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ‘वाराणसी’ फिल्म में महेश बाबू के अलावा प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा और उत्सुकता बनी हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img