Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुकराना यात्रा के दौरान आज जालंधर और फरीदकोट में कई स्कूलों को बम धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को कार बम से उड़ाने की चेतावनी भी दी गई है।

जालंधर में स्कूलों को धमकी

जालंधर के बीएसएफ चौक के पास हाल ही में एक्टिवा ब्लास्ट के बाद, निजी स्कूलों को धमकियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बीएमसी चौक स्थित एपीजे स्कूल को ईमेल के माध्यम से बम धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी छात्रों को घर भेज दिया।

धमकी की सूचना मिलने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व प्रशासनिक टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। सुरक्षा बढ़ा दी गई और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है।

एडीसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि शहर के 5-6 स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटी हैं, जबकि साइबर क्राइम टीम धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही है।

छात्रों ने बताया कि स्कूल में उन्हें मैसेज दिखाकर बताया गया कि बम धमकी मिली है, जिसके बाद उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई। इस घटना से अभिभावकों में भी डर और चिंता का माहौल है।

फरीदकोट में तीन शिक्षण संस्थानों को धमकी

फरीदकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुकराना यात्रा से पहले तीन संस्थानों सादिक के सरकारी कन्या स्कूल, दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेजको बम धमकी मिली। जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आईं और संबंधित संस्थानों को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फरीदकोट और कोटकपूरा के अधिकांश स्कूलों में छुट्टी कर दी। डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि अब तक किसी स्कूल या कॉलेज से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here