Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

UP News: विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह के बीच फिर बढ़ा विवाद, सोशल मीडिया पर शायरी से छिड़ी जुबानी जंग

जनवाणी ब्यूरो |

UP: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार मामला सोशल मीडिया पर इशारों और शेरो-शायरी तक पहुंच गया है। नंदिनी नगर में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खेल और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

02 4

दरअसल, विनेश फोगाट ने सामाजिक मंच एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा,

“जिंदगी फंसी है किसी मझधार में,
जमाना ढूंढ़ता है खामी मेरे किरदार में…
जिंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा है,
झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में…!”

विनेश की इस पोस्ट को उनके समर्थक संघर्ष और आत्मसम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह पोस्ट गोंडा में रविवार से शुरू हुई सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता और उससे जुड़े घटनाक्रमों की ओर इशारा कर रही है।

बृजभूषण शरण सिंह ने भी दिया जवाब

विनेश की पोस्ट के कुछ घंटों बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक शेर साझा किया। उन्होंने लिखा, “शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है,
जिस शाख पर बैठे हो, वह टूट भी सकती है।”

हालांकि दोनों नेताओं ने सीधे तौर पर एक-दूसरे का नाम नहीं लिया, लेकिन समय और संदर्भ को देखते हुए सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इसे एक-दूसरे पर तंज के रूप में देख रहे हैं।

प्रतियोगिता को लेकर शुरू हुआ विवाद

विवाद की जड़ 10 से 12 मई तक नंदिनी नगर में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता को माना जा रहा है। हाल ही में विनेश फोगाट ने आयोजन स्थल को लेकर अपनी असहजता जाहिर की थी। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि इस प्रतियोगिता से उनका कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोजन भारतीय कुश्ती संघ की ओर से कराया जा रहा है और वह इसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं।

जवाब नहीं दिया तो लग सकता है प्रतिबंध : संजय सिंह

भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यदि विनेश फोगाट अनुशासनहीनता के नोटिस का समय पर संतोषजनक जवाब नहीं देती हैं तो उन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

गोंडा के नंदिनी नगर खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे संजय सिंह ने कहा कि विनेश हर बात पर आरोप लगाने की आदी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यदि विनेश प्रतियोगिता में आने की बात कहतीं तो उन्हें सुरक्षित लाने, मुकाबला कराने और वापस भेजने की पूरी जिम्मेदारी ली गई थी।

संजय सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं, जिनमें हरियाणा की महिला पहलवानों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के आंदोलन से भारतीय कुश्ती को काफी नुकसान हुआ था। ओलंपिक में चार पदक जीतने का लक्ष्य था, लेकिन केवल एक पदक ही मिल पाया।

उन्होंने बताया कि अब वर्ष 2028 ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी गई है और भारत को चार से पांच पदक मिलने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि कुछ देशविरोधी ताकतें फिर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकती हैं।

बृजभूषण शरण सिंह और विनेश फोगाट के बीच सोशल मीडिया पर चल रही शायरी को लेकर संजय सिंह ने कोई सीधी टिप्पणी नहीं की। उन्होंने केवल इतना कहा कि बृजभूषण शायरी के बादशाह हैं और जवाब देने में पूर्वांचल में उनका कोई मुकाबला नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here