Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

अयोध्या जमीन खरीद मामले में संजय सिंह का दावा- ‘राम मंदिर के नाम पर हुआ महाघोटाला’, SIT को सौंपे सबूत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में जमीन खरीद से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में विशेष जांच समिति (SIT) के प्रमुख विजय विश्वास पंत के सामने पेश होकर दस्तावेज सौंपे हैं। संजय सिंह ने दावा किया कि अयोध्या में जमीन खरीद में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है और इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

एसआईटी के समक्ष पेश होने के बाद मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अयोध्या में कई जमीनों की कीमतों में कुछ ही समय में भारी अंतर सामने आया। उन्होंने कहा कि चार करोड़ रुपये में खरीदी गई जमीन को कुछ दिनों बाद आठ करोड़ रुपये में खरीदा गया। उनके मुताबिक, इन मामलों में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं।

एसआईटी को सौंपे दस्तावेज

संजय सिंह ने कहा कि कथित अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज उन्होंने एसआईटी को उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच समिति ने मामले की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब यह देखना होगा कि जांच के बाद क्या कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के नाम पर अयोध्या में बड़ा घोटाला हुआ है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

एसआईटी रिपोर्ट में उठे सवाल

वहीं, एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर भी कुछ सवाल सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में ट्रस्ट के गठन के कुछ समय बाद एक निजी ऑडिट फर्म ने दान प्रबंधन, आभूषणों के रिकॉर्ड, वित्तीय निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर कुछ कमियों की ओर संकेत किया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि ऑडिट के दौरान व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत बताई गई थी, लेकिन इन सुझावों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने की बात सामने आई।

फिलहाल अयोध्या जमीन खरीद और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर जांच प्रक्रिया जारी है। एसआईटी की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

NCRT की नई पाठ्यपुस्तक में आपातकाल का जिक्र, छात्रों को पढ़ाया जाएगा भारतीय लोकतंत्र का अहम अध्याय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण...

Delhi News: दिल्ली के महरौली में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के महरौली क्षेत्र...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here