- हरियाणा में हुई ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: हरियाणा के पलवल में दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में संपन्न हुई ऑल इंडिया योगसन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शामली में योगाचार्य श्रीपाल धाम 60 से 70 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण और अनुज खंडेलवाल 30-35 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। शामली पहुंचने पर योगाचार्यों का भव्य स्वागत किया गया।
25 से 27 दिसंबर तक पलवल हरियाणा में 36वीं ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें शामली के योगाचार्य श्रीपाल धामा ने स्वर्ण पदक तथा शामली टंकी रोड निवासी अनुज खंडेलवाल ने योगासन के करतब दिखाकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
शामली निवासी रजत पाल और अंकुश पाल ने भी अपने वर्गों में सराहनीय प्रदर्शन किया। रविवार को कमला कॉलोनी डा. अरविंद तायल द्वारा बनाये गए योग भवन में योगाचार्य डा. श्रीपाल धामा व अनुज खंडेलवाल जी का सम्मान समारोह किया गया।
कमला कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष अंकित गोयल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पूरी योग कक्षा की ओर से उन्हें एक गिफ्ट दिया। इस अवसर पर अंकित गोयल ने कहा कि इन्होंने इस उम्र में स्वर्ण पदक जीतकर शामली व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और शामली में नि:शुल्क पूरे वर्ष योग कक्षा चलाकर बहुत लोगों को लाभान्वित किया है।
स्वागत करने वालों में योग शिक्षक मुकेश वर्मा, जयप्रकाश छाबड़ा, पंकज गोयल, पवन सिंघल, गौरव मित्तल, लाला सोम प्रकाश, सुभाष, मानसी वर्मा, प्रभा छाबड़ा, सीमा वर्मा, विनीता शर्मा, सुमन गुप्ता, रितु गोयल, आदि योग साधक उपस्थित रहे।

