जनवाणी संवाददाता |
भूतपुरी: अफजलगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत आलमपुर गांवड़ी के मुख्य मार्ग पर एक से दो फिट पानी व कीचड़ भर जाने से मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है जिससे ग्रामीणों को कीचड़युक्त पानी से होकर विवश होना पड़ रहा नाराज ग्रामीणों ने विकास विभाग के खिलाफ सोमवार को मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गाँव के पूर्व दिशा में बनैली नदी के तटबंध की ओर से जाने वाला मुख्य मार्ग पानी व कीचड़ में तब्दील हो गया है रास्ते को बने हुए कई साल बीत गए है पानी की निकासी नही होने की वजह से मार्ग में पानी भरकर खड़ा हो गया है शिकायत के बाबजूद कही कोई सुनवाई नही हो रही है।
कई बार ग्राम प्रधान से समस्या के समाधान कराने की बात कही लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। स्कूली बच्चों व महिलाओं को कीचड़युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है रास्ते मे पानी व कीचड़ भर जाने से दुर्गंध आने लगी है जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में राजपाल सिंह, मुकेश कुमार, विजेंदर सिंह, महेंद्र सिंह महावीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, जगदीश सिंह, विमलेंद्र सिंह, पंकज सिंह आदि लोग रहे।
उधर, एडीओ पंचायत अजमल खान का कहना है कि अभी विकास कार्यों के लिए बजट उपलब्ध नही हुआ है। बजट मिलते पर ही विकास कार्य कराया जाएगा।

