Sunday, September 20, 2026
- Advertisement -

देहरादून में दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में रविवार सुबह सीमेंट से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद देहरादून-आशारोड़ी हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच का है। सीमेंट से लदा ट्रक आशारोड़ी की तरफ से देहरादून की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि मोहब्बेवाला ढाल पर पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया।

इसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रहा एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। सीमेंट के बोरों से लदे भारी ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति भी इस हादसे में घायल हो गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली और क्लेमेनटाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सड़क पर पलटे ट्रक को क्रेन की मदद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रक में लदे सीमेंट के बोरे सड़क पर बिखर गए, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था को संभाला और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। वहीं घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ढाल पर ब्रेक फेल होने या ओवरलोडिंग के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ। हालांकि हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है, जो हादसे के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: स्वस्थ तन, स्वच्छ मन: मेरठ में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: आज प्रातः रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस ध्यान...

Saharanpur News: नितिन नबीन से मिले क़ारी अबरार जमाल, सहारनपुर दौरे के लिए दी अग्रिम बधाई

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीअत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here