Sunday, September 20, 2026
- Advertisement -

रिलायंस जियो का बड़ा धमाका: 10 साल पूरे होने पर ब्रॉडबैंड यूजर्स को मिला 12 महीने का फ्री अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय टेलीकॉम और ब्रॉडबैंड सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी शानदार सर्विस के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस दशकभर के सफल सफर का जश्न मनाते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है। जियो ने अपने लोकप्रिय जियोहोम थ्री-इन-वन ब्रॉडबैंड प्लान्स का दायरा बढ़ाते हुए एक बड़ा धमाका किया है।

अब कंपनी 30 Mbps और 100 Mbps की इंटरनेट स्पीड वाले सभी ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरे एक साल (12 महीने) के लिए अमेजन प्राइम लाइट का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस एनिवर्सरी ऑफर का लाभ केवल नए ग्राहकों को ही नहीं, बल्कि लाखों पुराने और मौजूदा यूजर्स को भी मिलेगा।

30 Mbps और 100 Mbps प्लान के नए फायदे

थ्री-इन-वन लाभ: जियोहोम के इन प्लान्स में इंटरनेट के साथ टीवी और ओटीटी सेवाएं पहले से मिलती हैं, जिसमें अब 12 महीने की अमेजन प्राइम लाइट मेंबरशिप भी जुड़ गई है।

अतिरिक्त खर्च से राहत: ग्राहकों को अब अमेजन प्राइम की सुविधाओं के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। एक ही प्लान में मनोरंजन और शॉपिंग से जुड़ी सुविधाएं मिल जाएंगी।

अमेजन प्राइम लाइट में क्या-क्या मिलेगा?

ओटीटी मनोरंजन: यूजर प्राइम वीडियो पर बेहतरीन फिल्में, वेब सीरीज और ओरिजिनल शोज का लुत्फ उठा सकेंगे। इसका उपयोग टीवी और मोबाइल दोनों पर किया जा सकता है।

शॉपिंग बेनिफिट्स: अमेजन पर योग्य ऑर्डर्स के लिए फास्ट और फ्री डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।

MyJio ऐप से ऐसे करें एक्टिवेट

यह ऑफर 19 सितंबर से शुरू हो चुका है और अगले दो हफ्तों के दौरान सभी योग्य ग्राहकों के अकाउंट में दिखाई देने लगेगा।

मेंबरशिप एक्टिवेट करने के लिए MyJio ऐप खोलें और होम पेज पर दिख रहे ‘अमेजन प्राइम लाइट’ ऑफर बैनर पर क्लिक करें। 365 दिनों की वैलिडिटी उसी दिन से गिनी जाएगी, जिस दिन ग्राहक इसे एक्टिवेट करेंगे।

महंगे प्लान वाले यूजर्स के लिए क्या है?

जिन यूजर्स के पास पहले से 888 रुपये, 1199 रुपये या 150 Mbps और उससे अधिक स्पीड वाले जियोहोम प्लान हैं, उनके बेनेफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनके लिए मिलने वाली 24 महीने की अमेजन प्राइम लाइट मेंबरशिप पहले की तरह जारी रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: स्वस्थ तन, स्वच्छ मन: मेरठ में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: आज प्रातः रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस ध्यान...

Saharanpur News: नितिन नबीन से मिले क़ारी अबरार जमाल, सहारनपुर दौरे के लिए दी अग्रिम बधाई

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीअत हिमायतुल इस्लाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here