Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

14वें सीजन में 150 करोड़ कमा लेंगे धौनी

  •  रोहित से छह और कोहली से नौ करोड़ रुपये ज्यादा कमाई करेंगे महेंद्र सिंह धौनी

नई दिल्ली, भाषा: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र्र सिंह धौनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। 14वें सीजन में खेलने के साथ ही लीग से उनकी कमाई 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी। इस मामले में वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान से कहीं आगे निकल जाएंगे। 14वें सीजन में वे रोहित से छह और कोहली से नौ करोड़ करोड़ रुपये ज्यादा कमाई करेंगे।

धौनी अब तक लीग के 13 सीजन से 137 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं। वे कमाई के मामले में अभी भी सबसे आगे हैं। 14वें सीजन में वे एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। इसका ऐलान खुद फ्रेंचाइजी ने किया था। धौनी 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक रहे थे। पहले 3 सीजन में उन्होंने 18 करोड़ रुपये (एक सीजन के 6 करोड़) की कमाई की थी। इसके बाद 2011 में बीसीसीआई ने रिटेंशन प्राइस को 8.28 करोड़ रुपये बढ़ा दिया था। यानी किसी खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी ने उस प्लेयर को पिछले सीजन के मुकाबले अगले तीन सीजन तक 8.28 करोड़ रुपये ज्यादा दिए थे। 2014-2015 में धौनी ने एक सीजन में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। उनकी सैलरी उस वक्त 12.5 करोड़ रुपये थी।चेन्नई सुपर किंग्स पर बैन लगने के बाद धौनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से जुड़े। पुणे ने भी धसैनी को एक सीजन के 12.5 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने पुणे की तरफ से 2 सीजन खेलकर 25 करोड़ रुपये कमाए। 2018 में मेगा आॅक्शन के दौरान बीसीसीआई ने एक बार फिर रिटेंशन प्राइस में बढ़ोतरी की। 2018 में सीएसके की वापसी के बाद उन्होंने धौनी को रिटेन किया। नई रिटेंशन प्राइस के मुताबिक उन्होंने धौनी को एक सीजन के 15 करोड़ रुपये दिए। 2018 से सीएसके के लिए 3 सीजन (2018-20) खेल चुके धौनी ने 45 करोड़ रुपये कमाए। इससे लीग से उनकी कुल कमाई 137 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस साल मेगा आॅक्शन नहीं होने की वजह से अगर चेन्नई उन्हें रिटेन करती है, तो वे एक बार फिर 15 करोड़ रुपये कमाएंगे। इसी के साथ वे 152 करोड़ रुपये कमा लेंगे और 150 करोड़ के सैलरी मार्क को छूने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। धौनी को मिली यह रकम सिर्फ सैलरी अमाउंट की है। अगर मैन आॅफ द मैच सहित दूसरे रकम भी जोड़ दिए जाएं, तो उनकी कमाई 200 करोड़ रुपये मार्क को भी छू जाएगी। कमाई के मामले में धौनी कोहली और रोहित से कहीं आगे हैं। कमाई के मामले में कोहली दूसरे और रोहित तीसरे नंबर पर हैं। 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुके मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित अब तक 13 सीजन में 131 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। उनकी एक सीजन की सैलरी कैप 15 करोड़ रुपये है। 14वें सीजन में खेलने के साथ ही वे 146 करोड़ रुपये कमा लेंगे। जो कि धौनी की रकम से 6 करोड़ कम होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img