- श्री गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर नजीबाबाद मे निकाला गया भव्य नगर कीर्तन
- सिखो की कुर्बानियों की झांकियां व अखाड़ो के करतब रहे आकर्षण का केन्द्र
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा नजीबाबाद से मुख्य ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह व कमेटी की देखरेख में सोशल डिस्टेशिंग के साथ निकाले गए। नगर कीर्तन के मौके पर ज्ञानी उपकार सिंह ने कहा कि गुरु साहिब के आदर्श मानव जीवन की सार्थकता के लिए अनिवार्य हैं। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह ने आगे कहा कि गुरूओं की शहादत से हमे अपने जीवन मे प्ररेणा लेनी चाहिए। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान नरेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर नगर कीर्तन का शुभारंभ कराया।

सोमवार को दोपहर बाद प्रधान नरेन्द्र सिंह, सचिव हरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह भल्ला सहित प्रबंध कमेटी एवं सिख श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के तहसील मार्ग से होकर भारत टाकीज माग से होकर चौक बाजार, कल्लूगंज, जगन्नाथ का चौराहा मार्गो पर निकाला गया।
सिख समाज के श्रद्धालुओं युवाओं व महिलाओं ने नगर कीर्तन के समूचे रास्ते की सफाई की। पैदल और घुड़सवार पंज प्यारों की अगुवाई में सुसज्जित पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर संगत निहाल हुई। गुरु साहिब के पीछे स्त्री सत्संग मंडल नजीबाबाद के जत्थे ने शबद कीर्तन का गायन किया। गुरुओं की शहादत और सिख कौम की देश व धर्म की रक्षा में दी गईं कुर्बानियों की झांकियां प्रदर्शित की गईं।

गुरू नानक मिशन इंटर कालेज के बच्चो ने भी प्रकाशोत्सव पर अपनी भागीदारी की। गुरु हरगोबिंद साहिब द्वारा शुरू की गई शस्त्र विद्या की परंपरा का अनुसरण कर बाबा दीप सिंह गतका दल अमरोहा कें नौजवानों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। ढोल-ताशा, बैंड, आदि ने संगीतमयी वातावरण से भाव विभोर किया। गुरुगोविंद के 354वें प्रकाश उत्सव पर सिख समाज द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन पर शहर के कई स्थानो पर उनका स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रधान नरेन्द्र सिंह, सचिव हरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, मनमोहन सिंह, अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, रक्ष पाल सिंह, कमल जोत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हरजीत कौर, गुरजीत कौर सहित सिख समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में नगर कीर्तन में शामिल रहे।

