- गांव अबदाननगर के ग्रामीणों की समाधान की मांग
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: क्षेत्र के गांव अबदाननगर में सड़क पर जलभराव से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की।
क्षेत्र के गांव अबदान नगर में सड़क पर नालियों का गंदा पानी जमा हैञ ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी कर्म सिंह सैनी पुत्र आसाराम ने पानी की निकासी को अवरुद्ध कर दिया है जिस कारण पानी सड़क पर जमा है।
सड़क पर पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों को विशेषकर महिलाओं व बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार जलभराव में गिरने से महिलाओं व बच्चों को चोट लगी है।
इस समस्या को लेकर दर्जनों महिलाओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर पानी निकासी की मांग करते हुए समाधान कराने के लिए उप जिलाधिकारी मणि अरोरा से शिकायत की है। उप जिलाधिकारी मणि अरोरा ने लेखपाल को समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं।
प्रदर्शनकारियों में कमल, संतोष, राजेश, प्रियंका, सुमन, राजकली, संगीता, गीता, संतरेस, राजबीरी, मुनेश आदि शामिल रहे।

