Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

डंपर से कुचलकर दो युवकों की मौत

  • चालक डंपर छोड़ कर फरार
  • शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी संवाददाता |

रायपुर सादात: नगीना की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने कुचल दिया। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रायपुर सादात क्षेत्र के सोनू उर्फ झबरे निवासी सुदंरबाली नगीना देहात व शेर सिंह पुत्र भोला निवासी अलेदातपुर नगीना बाइक पर सवार होकर सुदंरबाली से नगीना जा रहे थे। रास्ते में टाडामाईदास-कोटकादर के बीच स्टोन क्रेशर के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक डंपर छोडकर मौके से फरार हो गया।

भिड़त इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया तथा चालक की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img