Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

किसान को छेड़ोगे तो वह छोड़ेगा नहीं: शौकेंद्र तोमर

  • अर्जुन अवार्डी पहलवान एवं सपा नेता शौकेंद्र तोमर ने भाजपा पर साधा निशाना

मुख्य संवाददाता |

बागपत: अर्जुन अवार्डी पहलवान एवं सपा नेता शौकेंद्र तोमर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसान को छेड़ोगे तो वह छोड़ेगा नहीं। किसान आने वाले 2022 के चुनाव में एक-एक लाठी का बदला लेगा।

आज किसान के मन की बात कोई सुनने वाला नहीं है। किसान की आवाज को लाठियों के दम पर दबाने का प्रयास है, लेकिन यह किसान इस बार अपने हक की आवाज को बुलंद करेगा और सरकार के हर जुल्म का सामना करेगा।

अर्जुन अवार्डी पहलवान एवं सपा नेता शौकेंद्र तोमर ने बयान जारी कर भाजपा पर किसान को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले गणतंत्र दिवस पर साजिश रचकर किसान को बदनाम करने की कोशिश हुई। फिर बाद में गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत व किसानों को उठाने का प्रयास हुआ, जोकि किसान का अपमान है।

शौकेंद्र तोमर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वह पहले ही दिन से किसानों के साथ लगे हुए हैं। किसानों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार को पुलिस-प्रशासन ने जिस तरह से शिकंजा कसने का प्रयास किया वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसान ने अपनी ताकत का अहसास करा दिया है।

किसान ने जता दिया है कि जो उसे छेड़ेगा वह उसे छोड़ेंगे नहीं। सत्ता की कुर्सी पर किसानों के दम पर बैठकर उस पर लाठियां मारने वालों को सबक भी जल्द सिखाने के लिए किसान तैयार है। किसान इस बार अपने हक के लिए सड़कों पर उतरा है और हक लेकर ही रहेगा। तीनों कृषि कानून किसान के खिलाफ है।

किसान इन्हें स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों की पीड़ा को समझा है और हर कदम पर साथ देने का वादा पहले ही कर दिया था।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव व रालोद नेता जयंत चौधरी ने हमेशा किसानों का साथ दिया है। किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। सरकार के जुल्मों से बचाने के लिए दोनों नेता किसानों के साथ है और हमेशा रहेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img