Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

महिला वित्त मंत्री से गृहणियों को बड़ी उम्मीदें

नेहा त्यागी |

मेरठ: आगामी बजट में आधी आबादी सरकार से विशेष ऐलान की उम्मीद कर रही है। महिलाएं उद्योग शुरु करने के लिए प्रोत्साहन पैकेज के साथ टैक्स के मोर्चे पर भी अतिरिक्त छूट चाहती है।

वहीं शिक्षा के प्रसार के साथ महिलाओं ने हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहराया है। एक तरफ जहां महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं,वहीं दूसरी ओर स्टार्टअप कंपनियों के जरिए बिजेनस में भी नाम कमा रही है। आगामी बजट में भी आधी आबादी विशेष ऐलान की उम्मीद कर रही है।

Aartiतक्षिला निवासी आरती का कहना है कि रोज की जरुरतों में सिलेंडर घर का एक हिस्सा बन गया है। आज घरेलू सिलेंडर उतना ही जरुरी हो गया हैं,जितना हमारे घर का सदस्य। मगर इसकी कीमत में कमी नहीं आ रही है। सिलेंडर आम आदमी के बजट में होना चाहिए।

 

Yogita e1612089131263
योगिता
का कहना है कि प्रतिमाह मेरे बजट में फल और सब्जी अधिक महत्व रखती हैं,लेकिन पिछले कुछ समय से इनकों दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही। जिसने घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है। बच्चों के पोषण के लिए फल सब्जी जरुरी होती है। इसलिए इनके दामों में कमी आनी चाहिए।

 

Anshu e1612089199939
अंशू
का कहना है कि बजट तो आ ही रहा हैं,लेकिन वित्त मंत्री को सोने के दामों के बारे में भी सोचना होगा। क्योंकि सोना आम लोगों की पहुंच से दूर हो चुका है। मजबूरी में लोग सोने की खरीदारी कर रहे है। क्योंकि यह एक स्टेटस सिंबल माना जाता है।

 

Mamta
इस्माईल कॉलेज प्रवक्ता डॉ. ममता का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह तीसरा बजट है। उन्हें अर्थव्यवस्था में तेजी लाने वाला बजट पेश करना होगा। क्योंकि कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था लड़खड़ा चुकी है। मध्ययम वर्ग को आयकर में राहत मिलनी चाहिए। साथ ही अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने के लिए सरकारी निवेश की मात्रा बढ़ाए जाए। ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

 

Manisha
मनीषा
का कहना है कि घर का बजट बिल्कुल बिगड़ चुका है। महंगाई कम होने की बजाए निरंतर बढ़ रही हैं, सरकार को महंगाई कम करने के बारे में सोचना चाहिए। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना की तरह महिलाओं के लिए भी इस तरह की योजनाएं आनी चाहिए। इससे महिलाओं के अंदर सेविंग करने का चलन बढ़ेगा।

 

Kavita e1612089383493
बागपत डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ. कविता जैन का कहना है कि लोगों की जो बेसिक नीड है उनके दामों में कमी आनी चाहिए। जैसे कि दाल,सब्जी आदि। वहीं महिलाओं को टैक्स में भी छूट होनी चाहिए। जीएसटी का हव्वा कम हो। क्योंकि इसके नाम पर लोगों की जेब काटी जा रही है।

 

Pratibha e1612089464705
ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रतिभा कोठारी का कहना है कि कोरोना की वजह से पार्लर के काम में काफी गिरावट आई है। इसलिए सरकार को ब्यूटी प्रोटेक्ट के दामों में इजाफा नहीं करना चाहिए। समान महंगा होने से पहले से ही मंदी की मार झेल रहा ब्यूटी पार्लर बाजार उठ नहीं पाएंगा।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img