Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

हरियाणा में 10 फरवरी को होगी मनोहर मंत्रिमंडल की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने 10 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर यह बैठक शुरू होगी। इसमें अनेक जनहितैषी फैसले लिए जाएंगे।

पहली फरवरी को केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने के बाद अब हरियाणा सरकार भी 2021-22 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। मंत्रिमंडल बैठक में आगामी बजट पेश करने को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में विधानसभा का बजट सत्र बुलाने पर चर्चा होगी। मंत्रिमंडल की सहमति से सत्र की संभावित तिथि तय की जाएगी। सत्र इसी माह के अंतिम सप्ताह से बुलाया जाएगा या फिर मार्च के पहले सप्ताह से इस पर भी विचार-विमर्श होगा।

बजट पेश करने की संभावित तिथि पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के वित्त मंत्री भी हैं। गठबंधन सरकार का पहला बजट भी बीते साल उन्होंने ही पेश किया था। इस बार का बजट कोरोना से उपजी स्थितियों को मद्देनजर रखते हुए तैयार किया जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने को लेकर मनोहर लाल सरकार बड़े फैसले ले सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img