Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पुलवामा हमले के शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: रविवार को विभिन्न संगठनों ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि दो साल पहले हुई इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था। सरकार इस तरह की घटना को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत कार्यालय में रविवार को दो वर्ष पूर्व पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत चेयरमैन डा. विनोद कुमार ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। हर कोई इस आतंकी घटना से सहम गया था और हमले में शहीद हुए जवानों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर यशपाल सिंह, मोहित राजपूत, इमरान, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं खट्टा प्रहलादपुर गांव में अहिंसा सेवा ट्रस्ट की ओर से 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे का बहिष्कार कर पुलवामा में आंतकी हमले में शहीदों को भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

25 12

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि वैलेंटाइन डे समाज में फैली एक बहुत बड़ी बुराई है और आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को कश्मीर में जो आंतकी हमला हुआ था उसमें हमारे देश के 40 जवान शहीद हुए थे। हम सभी पुलवामा के आतंकी हमले में देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले सेना के अमर वीर जवानों की शहादत को सादर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।

इस अवसर पर दीपक जैन, मयंक, तरुण शर्मा, जॉनी रावत, खामोशी, शिवम शर्मा एवं सुमित कुमार एवं ओमकार फौजी आदि मौजूद रहे। वहीं रालोद के मंडल महासचिव ओमबीर ढाका के नेतृत्व में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला और राष्ट्रवंदना चौक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। कहा कि 2019 मेें धोखे से आतंकी हमले में देश के 44 जवान शहीद हो गए थे और यह दिन देश के लिए काला दिन था। इस मौके पर कंवरपाल हुड्डा, कृष्णपाल, पप्पू जख्मी, निसार, मनोज चौधरी, सुधीर, कृष्णपाल, विक्रम पांचाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img