Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

स्काउट गाइड शिविर में छात्र-छात्राओं को योगासन कराया

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: खैला स्थित तेजस इंस्टीट्यूट आॅफ एजूकेशन एण्ड ट्रेनिंग कालेज में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए स्काउट/गाइड के पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं को केम्प बनाने टोली का गठन और योगासन सिखाया गया।

खैला गांव के तेजस इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग कालेज में बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए स्काउट/गाइड के पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संचालक रामकृष्ण शर्मा ने शिविर मे टोली का गठन दल का गठन, टोली दल में पदों का विवरण, स्काउट गाना, अवकाश के दिन दिये गये कार्यों को कापी पर लिखवाया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास भी कराया गया। प्रबंधक विपिन कुमार ने कहा की योगासन करना आज जरूरी है, जिससे मन को शान्ति मिलती है। वहीं शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर अजित यादव,अतुल कुमार,मनीष का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img