Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मैत्री क्रिकेट मैच में एसपी इलेवन सात विकेट से विजयी

  • 174 रन बनाकर सिमटी जिलाधिकारी एकादश की टीम
  • अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह रहे बेस्ट बॉलर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली के मैपल्स एकेडमी में जिलाधिकारी एकादश बनाम पुलिस अधीक्षक एकादश मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक एकादश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत कर विनर ट्राफी हासिल की। मैन आॅफ दा मैच वीरेंद्र कसाना और अंकुर कुमार रहे। बेस्ट बॉलर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह रहे।

रविवार को मेपल्स एकेडमी में डीएम इलेवन और एसपी इलेवन टीमों के मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से सद्भावना के साथ खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। डीएम इलेवन के कप्तान डीएम जसजीत कौर और एसपी इलेवन के कप्तान एसपी सुकीर्ति माधव ने टॉस उछाल कर मैच शुरू किया।

डीएम इलेवन टीम के कप्तान डीएम जसजीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। डीएम इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाजों की जोडी में तहसीलदार अजय कुमार और एसडीओ सौरभ कुमार मैदान में उतरी, जिन्होंने 35 रनों की साझेदारी कर आउट हो गए। निर्धारित 20 ओवर में डीएम इलेवन की टीम ने 174 बना कर एसपी इलेवन को 175 रनों का लक्ष्य दिया। एसपी इलेवन की ओर से गेंदबाज वीरेंद्र जोशी ने दो विकेट और वीरेंद्र कसाना ने एक विकेट लिया।

27 18

डीएम इलेवन के लक्ष्य को भेदने के लिए मैदान में उतरी एसपी इलेवन की टीम से वीरेंद्र कसाना और प्रमोद कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों की साझेदारी की। डीएम इलवेन के गेंदबाज एडीएम अरविंद कुमार, निशांत कुमार और पंकज तिवारी ने एक-एक विकेट चटकाए। एसपी इलेवन की टीम ने मात्र 18.3 ओवर में 174 के लक्ष्य को भेद कर 7 विकेट से मैच जीत कर मैच की ट्राफी हासिल कर ली। मैन आॅफ दा मैच एसपी इलेवन के वीरेंद्र कसाना और डीएम इलेवन से अंकुर कुमार रहे। इस अवसर पर मैच के व्यवस्थापक मैपल्स एकेडमी के चेयरमैन मुकेश संगल, विपिन संगल, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार का पूर्ण सहयोग रहा।
डीएम इलेवन टीम में कप्तान डीएम जसजीत कौर, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, तहसीलदार अजय कुमार, तहसीलदार कैराना राजकुमार, उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी, एक्सईएन पीडब्लूडी रविंद्र कुमार, पंकज तिवारी समेत पूरी टीम के सदस्य और एसपी इलेवन से कप्तान एसपी सुकीर्ति माधव, वीरेंद्र जोशी, अमित सक्सेना, वीरेंद्र कसाना, सुनील नेगी, सन्नी हुड्डा, कुलदीप सिंह, प्रमोद कुमार, राहुल कुमार, अरूण कुमार आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img