Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला व किशोरी होगी सम्मानित: डीएम

  • मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बागपत अद्वितीय नारी के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर बैठक
  • आठ मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संघर्षपूर्ण, तैयारी पूर्ण करने के दिए आदेश
  • कहानियों के सफल परीक्षण के लिए जनपद में आठ महिला अधिकारियों की टीम गठित की

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान को वृहद स्तर पर चलाए जाने को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान जनपद में बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी के रूप में वृहद स्तर पर चलाया जाएगा और आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला व किशोरियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि चुनिंदा कहानियों को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद बागपत का ब्रांड एंबेसडर /प्रेरणा स्रोत /ब्रांड दूत के नाम से चुना जाएगा, जिसे जनपद बागपत में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट लोक मंच से सम्मानित किया जाएगा।

कहा चुनिंदा ब्रांड एंबेसडर/प्रेरणास्रोत/ब्रांड दूत महिलाओं/किशोरियों की फोटो को एक होर्डिंग में संकलित कर प्रयोग किया जाएगा, जो जनपद के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे और मिशन शक्ति के प्रति लोगों को जागरुक करने का कार्य करेंगे। निर्देश दिए कि जिस विभाग के अंतर्गत जनपद की श्रेष्ठ महिलाएं /किशोरियां हो जिनके द्वारा अच्छी कहानियों के लेख हो, अच्छे संघर्ष युक्त कार्य किए हो और जनपद का नाम रोशन किया हो उसको चयनित कर सम्मानित किया जाए। निर्देश दिए जिसे भी सम्मानित किया जाएगा उसके बारे में अच्छे से जानकारी हो।

इसके लिए उन्होंने बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी के नाम से सम्मानित किया जाएगा। कहानियों के सफल परीक्षण हेतु जनपद में आठ महिला अधिकारियों की टीम गठित की है, जो मिशन शक्ति अभियान में बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी के लिए उनके सम्मान के लिए उन्हें चयनित करेंगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम बागपत अनुभव सिंह, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी हुबलाल, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img