जनवाणी संवाददाता |
रामराज: रामराज थाना पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर जंगल में छापा मारते हुए अवैध शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस नें शराब बनानें के उपकरण तथा अवैध कच्ची शराब भी बरामद की है।
रामराज थाना प्रभारी सुदेश कुमार नें जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जमालपुर खादर के जंगल में एक खेत में एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बना रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस नें मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा तो पुलिस को मौके पर एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब बनाते हुए मिला।
पुलिस नें व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया तथा व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस नें मौके से लगभग 500 लीटर अवैध शराब बनानें का लाहन कब्जे में लेकर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
पुलिस ने मौके से लगभग 800 ग्राम यूरिया तथा 11 लीटर अवैध कच्ची शराब, भट्टी, डाम, कैन तथा अन्य अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है। पकडे गये व्यक्ति नें पूछताछ में अपना नाम रूपेन्द्र सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी ग्राम जमालपुर खादर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर बताया। पकडे गये व्यक्ति का थाना पुलिस नें सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया है।

