Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

दो दर्जन दुकानों पर काम करते मिले बाल श्रमिक

  • दुकानदारों को नोटिस जारी, मुकदमें की चेतावनी
  • डीएम ने निर्देश पर श्रम विभाग ने चलाया अभियान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर की दुकानों पर बाल श्रमिकों से काम कराने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सहायक श्रमायुक्त को बाल श्रम कराने वाले दुकानदारों को चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने एएचटीयू पुलिस और कोतवाली पुलिस को साथ लेकर दुकानों का निरीक्षण कर बाल श्रमिकों से काम कराने दुकानदारों को चिन्हित कर दुकानदारों को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा ने एएचटीयू पुलिस तथा कोतवाली पुलिस को लेकर दुकानों पर किशोरों से श्रम कराने वाले दुकानदारों की दुकानों पर छापेमारी की। शहर के धीमानपुरा, सुभाष चौक, हनुमान रोड, वर्मा मार्किट, वीवी इंटर कालेज रोड, फव्वारा चौक, कैराना रोड, व दिल्ली रोड दर्जनों दुकानों बाल श्रमिक काम करते पाए गए।

श्रम विभाग की टीम द्वारा उक्त बाल श्रमिकों और दुकानदारों की फोटो व वीडियों ग्राफी कराते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बाल श्रम कराने वाले दो दर्जन दुकानदारों को मौके पर ही नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि यदि भविष्य में नाबालिग बच्चों से कार्य करते हुए पाया गया तो लेबर कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

छापामारी के दौरान एएचटीयू का पुलिस फोर्स भी साथ रहा। श्रम विभाग की टीम द्वारा की गई कार्यवाही से दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कई दुकानदारों से जानकारी पाने पर नाबालिग बच्चों को दुकान से इधर-उधर कर दिया।

इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा, बाबू गुलजार अंसारी, एएचटीयू थाना प्रभारी अनिल कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मीरपाल तेवतिया, महिला उपनिरीक्षक पूनम शर्मा भी मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img