Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने खोला मोर्चा

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: निजी स्कूलों द्वारा पुस्तकों व ड्रेस खरीदने के लिए दुकानें फिक्स की हुई हैं। इस बात का विरोध करने के लिए तहसील में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर अभिभावकों ने कार्रवाई की मांग की।
बागपत अभिभावक संघ के सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि किताब विक्रेताओं द्वारा लाखों रूपये का घोटाला किया जा रहा हैं।

अभिभावकों पर स्कूल संचालकों से मिलकर फिक्स दुकान से ही किताबें, ड्रेस खरीदने का दबाव बनाते हैं। 400 रूपये के कोर्स को 4000 रूपये तक की कीमत में बिक्री की जाती हैं। प्रत्येक वर्ष पब्लिकेशन बदलकर पूरा कोर्स बदल दिया जाता है। अभिभावकों का कहना था कि चार से पांच पुस्तक विक्रेताओं ने पूरे जनपद के स्कूलों में सांठगांठ की हुई हैं।

अभिभावकों का जमकर शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों ने मंडलायुक्त, डीएम को ज्ञापन देकर इन स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ जांच करा कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नही होने की दशा में अभिभावकों ने संघ के बैनर तले तहसील में भूख हड़ताल शुरू करने की भी चेतावनी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img