जनवाणी संवाददाता |
शामली: रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के तत्वावधान में गर्मियों के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि संचारी रोगों से बचाव के लिए स्लम बस्ती में मच्छरदानी का वितरण किया गया।
शुक्रवार को रोटरी क्लब शामली मिडटाउन द्वारा शहर के बुढ़ाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में 30 परिवारों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रकोप से बचाव के लिए मच्छरदानी का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष डा़ रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि इसी बस्ती में 2 दिन पहले शीतल जल पेय के लिए मिट्टी के मटके का वितरण किया गया था।
जिसके बाद वहां पता चला था कि उक्त परिवारों के लोग मच्छरों के प्रकोप को झेल रहे है। इसलिए मच्छरदानी के वितरण का निर्णय लिया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन डा़ नीलम शुक्ला ने बताया कि मच्छरदानी के उपयोग से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि संचारी रोगों से बचाव होगा।
इस मौके पर संदीप विश्वकर्मा, सुभाष धीमान, अनीता शर्मा, दीपक कौशिक, अजय बाबू शर्मा, सुरभि बंसल, निक्की, रूमा, अंजलि मौजूद मौजूद रहे।

