जनवरी संवाददाता |
मेरठ: अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के अवसर पर शनिवार को पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा कमिश्नरी चौराहे पर आइसक्रीम का वितरण किया गया।
क्लब निदेशक आयुष गोयल-पीयूष गोयल ने बताया आइसक्रीम वितरित करने का उद्देश्य लोगों को खुश करना और मुस्कुराने के लिए प्रेरित करना है।
धूप में चौराहे से गुजरते लोगों को आइसक्रीम वितरित की गई। इस अवसर पर कोरोना वारियर, पुलिस कर्मियों, छात्र-छात्राओं को आइसक्रीम वितरित की गई। इस दौरान विपुल सिंघल, आरके गोयल, आशीष अग्रवाल, हेमंत आदि उपस्थित रहे।

