जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: उत्तर प्रदेश के संकल्पित प्रेरक ब्लॉक की लक्ष्य प्राप्ति के लिए लखनऊ में बेसिक विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने मेरठ के उत्कृष्ट खंड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस विशेष उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा से जुड़े अधिकारी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी एसके गिरी को बधाई दी।

