- पार्क की सभी रेंजो में सघन पेट्रोलिंग के आदेश जारी
- साथ ही रात्रि गस्त को लेकर भी अहम निर्देश जारी किए गए है
जनवाणी संवाददाता |
हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व में होली के मद्देनजर अलर्ट घोषित कर दिया गया है । पार्क की सभी रेंजो में सघन पेट्रोलिंग के आदेश जारी कर दिए गए है। होली के मौके पर शिकारी अक्सर अवैध शिकार की नीयत से पार्क में घुसने की फिराक में रहते है। इसको देखते हुए ही अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही रात्रि गस्त को लेकर भी अहम निर्देश जारी किए गए है। चीला में पेट्रोलिंग के विशेष इन्तजाम किए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में महकमे द्वारा सभी तैयारियो को परखा जा रहा है। रेंज स्तर पर पिछले कई दिनों से सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। यह रेंज सैलानियों के आकर्षण का केंद्र होने के साथ ही बाघो का गढ़ भी मानी जाती है।

वहीं गंगा तटीय रेंज होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था का समय-समय पर आकलन किया जाता है। सैलानियों के अत्यधिक आने के चलते वनकर्मियों की कई टीमें हाईटेक सिस्टम के तहत पेट्रोलिंग करते रहते है। होली के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
आबादी से लगे क्षेत्रो में विशेष गस्त बढ़ाई गई है ताकि कोई भी हुड़दंगी जंगल मे ना घुस सके। राजाजीचीला रेंज के अधिकारीअनिल पैन्यूली ने बताया की होली को देखते हुए अलर्ट जारी कर सभी वन कर्मियों की छुट्टियां निरस्त की गई है। हुड़दंगियों पर नकेल कसने के साथ ही होली के दिन चीला पर्यटन गेट भी बंद रखा जाएगा। हरिद्वार ऋषिकेश रोड पर भी विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।

