Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

मेले में कोविड की गाइडलाइन का किया जाएगा पालन: ओम प्रकाश

  • 1 तारीख से विधिवत रूप से कुंभ मेले का शुभारंभ हो जाएगा
  • कुंभ के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का भी निरीक्षण किया

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने हरिद्वार पहुंचकर कुम्भ कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले मुख्य सचिव मेला नियंत्रण भवन पहुंचे, जहां पर मेले के अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। उसके बाद मुख्य सचिव ने कमिश्नर रविनाथ रमन, मेला अधिकारी दीपक रावत, मेला आईजी संजय गुंज्याल सहित मेले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ कार्यों की समीक्षा की।

इसके बाद मुख्य सचिव हर की पौड़ी पहुंचे जहां पर गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्य सचिव ने हर की पौड़ी पर दिव्यांग जनों के लिए ऑटोमेटिक हाइड्रोलिक चेयर को भी देखा और महिला घाट पर महिलाएं चेंजिंग रूम का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि उन्होंने हर की पौड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया है, जहां पर उनके द्वारा महिला चेंजिंग रूम बढ़ाए जाने और महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 के साये में हो रहे कुंभ मेले को लेकर उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पहले से ही एसओपी जारी की हुई है। उसके बाद हाई कोर्ट नैनीताल ने भी आदेश दिए हैं।

मेले में कोविड की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 तारीख से विधिवत रूप से कुंभ मेले का शुभारंभ हो जाएगा, अभी 5000 बेड का रैन बसेरा बनना बाकी है, कोविड-19 की वजह से सरकार चाह कर भी ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही है। सुविधाओं को सीमित संख्या में किया जा रहा है।

उन्होंने हरिद्वार वासियों, दुकानदारों, अखाड़ों के साधु संतों और गंगा सभा के पदाधिकारियों से भी कोविड की वैक्सीन लगवाने की अपील की है। सांथ ही मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने शनिवार को अपने हरिद्वार दौरे के दौरान कुंभ के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि यहां आने वाले मीडिया कर्मियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने मीडिया सेन्टर में सभा कक्षा, वर्किंग स्टेशन, वीआईपी लाउंज आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए इनमें सुधार के सुझाव भी दिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img