- व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक में लिया गया निर्णय
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कोविड-19 के नियमों के प्रति जागरुकता फैलाने, मास्क लगाने और मास्क लगाकर आने वाले उपभोक्ताओं को ही सामान देने के लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों को जागरुक करेगा।
शुक्रवार को जिला व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक शामली में नाला पटरी स्थित एक टैंट हाउस पर आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष संजय संगल ने कहा कि प्रशासन का सहयोग करते हुए व्यापारी एवं व्यापार मंडलो को कोविड महामारी से बचाव के लिए जनजागरण अभियान चलाना होगा। व्यापारी को जागना होगा, जगाना होगा आमजन में चेतना लानी होगी।
व्यापारियों को प्रशाशन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना और कराना होगा। जिससे बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण की लहर को रोकथाम में मदद हो सके। जिला महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा ने कहा कि गत व्यापार बंधु मीटिंग में व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा झिंझाना नहर पुल से मुंडेट नहर पुल के बीच में टूटी सड़क की मरम्मत कराने का आग्रह संबंधित विभाग एवं जिलाधिकारी को किया गया था। जिस संदर्भ में जिलाधिकारी ने ध्यान देते हुए सड़क का मरम्मत कार्य कराया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीपाल गोयल, विकास संगल, विशाल तायल, मनोज शर्मा, अंकुर गोयल आदि उपस्थित थे।

