Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कोरोना संक्रमित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है। इसकी चपेट में नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार भी आ गए हैं। दोनों कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। चुनाव आयोग के शीर्ष दो अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है। सुनील अरोड़ा की विदाई के बाद सुशील चंद्रा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,59,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है। 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img