Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

कोरोना संकट: 24 घंटे में 3.49 लाख मामले, 2760 की गई जान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना के कहर से देश को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। लगातार चौथे दिन देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और ऐसा आज तक दुनिया के किसी देश में नहीं हुआ है। शनिवार को देश में 3.49 लाख मामले सामने आए हैं और 2760 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली और महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

पिछले तीन दिन में देश में 7500 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या रोज रिकार्ड तोड़ रही है। इसी के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है।

कोविड-19 इंडिया ओआरजी की ओर से शनिवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.49 लाख नए मामले मिले हैं। इस दौरान 2,760 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 69 लाख से ज्यादा हो गया है।

इनमें से एक करोड़ 40 लाख 75 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अब तक 1,92,199 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले बढ़कर 25 लाख से अधिक हो गए हैं।

महाराष्ट्र सबसे प्रभावित                                

महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य है और यहां रोजाना 65 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 773 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दिल्ली रही जहां कुल 357 लोगों ने जान गंवाई। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, और कर्नाटक में रोजाना 20 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है और यहां रोजाना 15  हजार से अधिक संक्रमण के केस आ रहे हैं।

12 राज्यों में हालात खराब                                        

मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इन राज्यों में कुल 74.15 फीसदी केस 

देश में संक्रमण के कुल मामलों में से 74.15 फीसदी केस महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान से हैं। यही नहीं उपचाराधीन 66.66 फीसदी मरीज महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात और केरल से हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img