Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

युवक की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर शव फेंका

  • हरियाणा बाइक पर दोस्तों के साथ आया था घूमने

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: दोस्तों के साथ घूमने आए हरियाणा निवासी एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर को ईंटो से पीट-पीटकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस ने शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी जिसके बाद मृतक के बहनोई की तरफ से मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील के जंगल में शुक्रवार की सुबह को करीब 19 वर्षीय युवक का ईटों से सर कुचला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान हरियाणा राज्य के गांव कुराड निवासी युवक सुमित के रूप में हुई। मामले में शुक्रवार को हरियाणा राज्य के गांव आहुलाना थाना गन्नौर जनपद सोनीपत निवासी कुलदीप पुत्र राजकुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका साला सुमित उर्फ तुषार उर्फ गोलु पुत्र राजकुमार निवासी कुराड थाना सिनौली पानीपत गांव निवासी ही अपने दोस्त संजय पुत्र राजेन्द्र के साथ बाइक से सवार होकर यूपी यमुना पर घूमने के लिए आया था।

गुरुवार की देर शाम कुराड निवासी ही साहिल पुत्र राजेश ने उसे फोन के माध्यम से जानकारी दी कि उसके साले सुमित की हत्या यूपी के गांव इस्सोपुरटील के जंगलों में हो गई है। जिसके बाद उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर संजय व साहिल से पूछताछ की तो उनकी बातों में समानता नहीं है।

जिससे उन्हें शक है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साले की हत्या कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं युवक की हत्या के बाद से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img