Wednesday, July 1, 2026
- Advertisement -

प्रत्याशी जीते, कोविड प्रोटोकॉल हारा

  • मतगणना के दौरान उड़ी नियमों की धज्जियां, भीड़ को नहीं संभाल पाई पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मतगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद कोविड नियमों की अनदेखी की गई। काफी संख्या में लोग मतगणना स्थल के बाहर जमा हुए और अपने प्रत्याशियों की खबर का इंतजार करते रहे। पुलिस ने भी व्यवस्था बनाने की कोशिश की, लेकिन उनकी सारी कोशिशे नाकाम साबित रही। लोग मतगणना स्थल के पास ही घूमत रहे और यहां चक्कर लगाते रहे।

11 1

बता दें कि मतगणना सख्ती से कराये जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को दिशा निर्देश दिये थे, लेकिन मतगणना के दिन कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। जिला प्रशासन भीड़ जमा होने से नहीं रोक पाया। सभी ब्लॉकों के बाहर यही व्यवस्था रही।

लोग बिना वजह के मतगणना स्थल के पास काफी संख्या में पहुंचे। पुलिस एक ओर से पब्लिक को खदेड़ती तो दूसरी ओर से पब्लिक एकत्र हो जती। पूरा दिन यही चलता रहा। खरखौदा स्थित मतगणना स्थल जनता इंटर कालेज के बाहर 200 मीटर की दूरी के बाद काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। लोग अपने वाहन लेकर वहां पहुंचे और खेतों में वाहनों को खड़ा कर जगह-जगह इकट्ठा होना शुरू हो गये।

पुलिस को जैसे ही लोगों के आने की सूचना मिलती वह उनके पीछे दौड़कर उन्हें वहां से भगा रही थी, लेकिन लोग थे कि मानने को तैयार नहीं थे। वहीं, दूसरी ओर से एकत्र हो जाते और अपने प्रत्याशी के आने का इंतजार करते रहे।

एडीजी, डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण

सरधना में मतणगना की कार्रवाई पर अधिकारियों की पैनी नजर रही। एडीजी राजीव सब्बरवाल के अलावा डीएम व एसएसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सरधना में मतगणना स्थल पर अधिकारियों की पैनी नजर रही। दोपहर के समय एडीजी राजीव सब्बरवाल ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इसके कुछ ही देर बाद डीएम के. बालाजी व एसएसपी अजय साहनी ने स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा एसपी देहात केशव कुमार कई घंटे तक मतगणना स्थल पर ही डेरा डाले रहे। रात तक यहां अधिकारियों का आवागमन लगा रहा।

प्रेक्षक ने किया मतगणना केंद्रों का किया दौरा

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद मेरठ के सामान्य प्रेक्षक बनाए गए अधर किशोर मिश्रा ने रविवार को कराई जा रही मतगणना के संदर्भ में विभिन्न मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना शांतिपूर्ण, निर्विघ्न, पारदर्शी व सुचारु ढंग से जा रही है। सामान्य प्रेक्षक अधर किशोर मिश्रा ने मवाना, हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़ आदि ब्लॉक में बनाये गये मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मतगणना की स्थिति व कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। सामान्य प्रेक्षक अधर किशोर मिश्रा ने मतगणना स्थल पर लगे पुलिस, प्रशासन के कर्मचारी, मतगणना कर्मियों व अभिकर्ताओं को कोविड-19 के नियमों का पालन करने, मास्क का उपयोग करने व समय-समय पर अपने हाथ धोने या सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मजिस्ट्रेट व अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

EIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार अवसर, आवेदन की तारीख बढ़ी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंजीनियर इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में...

Vitamin C-Rich Foods: शरीर को चाहिए भरपूर विटामिन C? इन 10 फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img