- आईटीआई बिल्डिंग, कई दुकानें और मकान जमींदोज
- पहाड़ी जिलों में आफत बनकर बरस रही है बारिश
- गनीमत रही कि कोविड कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद थी
जनवाणी संवाददाता |
टिहरी/हरिद्वार: मंगलवार को उत्तराखंड के देवप्रयाग मेंं बादल फटने से हाहाकार मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बादल फटने और अचानक से तेज बारिश होने के कारण वहांं के 8 से 10 दुकानें आईटीआई बिल्डिंग ओर कई मकान जमींदोज हो गए। पहाड़ी जिलों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। टिहरी जिले के देवप्रयाग में बादल फटने से गदेरा उफान पर आ गया, जिससे कई दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

गनीमत रही कि कोविड कर्फ्यू के चलते दुकानें बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक ओर जहां ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का क्रम बना हुआ है तो वहीं पहाड़ों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

