- पउप्र. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने उठाई मांग
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सीबी गुप्ता कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत पदाधिकारियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी से व्यापारियों की मृत्यु को दुर्घटना मानते हुए उसे पूर्व में सरकार द्वारा स्वीकृत 10 लाख की बीमा राशि का लाभ दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन में व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। व्यापारी आर्थिक तंगी से घिरता जा रहा है। जबकि उसकी अर्थव्यवस्था पूर्व में लगे लॉकडाउन के कारण चरमराई हुई है, ऊपर से पुन: लॉकडाउन से व्यापार बंद पड़े गए हैं। कोरोना संक्रमण से सैकड़ों व्यापारी काल का शिकार हो रहे हैं।
ऐसे में मृत व्यापारी के परिवार को रोजगार के साथ-साथ आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि कोरोना से मरने वाले व्यापारी की मृत्यु को दुर्घटना मानते हुए उसको परिवार को सरकार द्वारा पूर्व में स्वीकृत 10 लाख की बीमा राशि का लाभ तुरंत दिया जाना चाहिए ताकि उसका परिवार जीवन यापन कर सकेगा। उधर व्यापारियों के व्यापार बंद होने से उनके बिजली के बिल, कर्मचारियों का वेतन, बैंकों का ब्याज उन पर बराबर चालू है।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों के लिए शीघ्र ही आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की जाए। घनश्यामदास गर्ग ने प्रदेश के व्यापारी एक मांग पत्र अपने-अपने जनपद से ईमेल से मुख्यमंत्री को 17 मई को भेजेंगे। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाशचंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, रामकुमार राय, रवि संगल, आशु पुरी, अनिल बंसल, राजेश जैन, महेश धीमान आदि मौजूद रहे।

