जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का आज निधन हो गया। असीम कोरोना वायरस से संक्रमित थे और पिछले एक महीने से कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
मेडिका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अध्यक्ष डॉ आलोक रॉय ने ये जानकारी दी। बंगाल में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बहुत तेजी से फैल रहा है। हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और 100 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो रही है।

